Search

 
 
 

धनबाद: फूड सेफ्टी पदाधिकारी को आरओ प्लांट में मिली गड़बड़ी, संचालकों को दिये कई निर्देश

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी के निर्देश पर फूड सेफ्टी पदाधिकारी अदिति सिंह ने 20 जुलाई शुक्रवार को एचई स्कूल रोड स्थित रामेश्वरम आरो प्लांट, बरमसिया स्थित बबलू आरो प्लांट तथा गजुआटांड के एक्वाली फ्रेश आरओ वाटर प्लांट का औचक निरीक्षण किया. तीनों प्लांट से पानी का सैंपल लेकर उसे राज्य प्रयोगशाला नामकुम, रांची जांच के लिए भेजा गया. फूड सेफ्टी पदाधिकारी ने बताया कि प्लांट संचालकों को हर 6 माह में एनएबीएल प्रमाणित प्रयोगशाला से अनिवार्य रूप से पानी व उसमें टीडीएस की जांच कराने का निर्देश दिया. तीनों आरओ प्लांट में जार की अनुचित धुलाई और सफाई देखने को मिली. संचालकों को पानी के जार की साफ सफाई के लिए दिशा निर्देश दिए गए. प्लांट संचालकों को बताया गया कि 20 लीटर जार को रीफिल करने से पहले उसकी अच्छी तरह से धुलाई और सफाई करें. ढीली और पानी में घुलने वाली मिट्टी को अच्छी तरह से धो लें. इसके लिए डिटर्जेंट का प्रयोग करें. साफ पानी से जार को साफ करें जिससे डिटर्जेंट का अंश जार में न रहे. कहा गया कि हर सप्ताह  एक लीटर पानी में एक चम्मच ब्लीचिंग पाउडर मिलाकर जार को अच्छी तरह से सैनिटाइज करें. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-home-guard-candidates-sitting-on-dharna-got-the-support-of-mla-raj-sinha/">धनबाद:

 धरना पर बैठे होमगार्ड अभ्यर्थियों को मिला विधायक राज सिन्हा का समर्थन [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही