Search

 
 
 

धनबाद : खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने दर्जनों मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण

 
Dhanbad : दीपावली पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए धनबाद के खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने 21 अक्टूबर को शहर के अलग अलग स्थानों पर दर्जनों मिठाई दुकानों व उसके कारखानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने दादी स्वीट्स, सेन स्वीट्स, राधिका स्वीट्स, होटल गंगोत्री, श्यामा स्वीट्स, लोकोस, ड्राइ फ्रूट्स शॉप, श्रीराम होटल, राकेश डेयरी, रमेश डेयरी का जायजा लिया. वहां से खोआ व पेड़ा का नमूना भी लिया. इसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा. दुकानदारों को मिठाइयों में मिलावट नहीं करने और तय मापदंड के अनुसार ही रंगों का इस्तेमाल करने की हिदायत दी. साथ ही दुकानों के कागजात की भी जांच की. उन्होंने बताया कि बिना वैध फूड लाइसेंस का कारोबार करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना के साथ क़ानूनी कार्रवाई का प्रावधान है. जिन कारखानों से खाद्य पदाथों के नमूने लिए गए हैं, उसकी जांच में मिलावट पाए जाने पर आगे को काईवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-sensational-revelations-made-by-saddam-and-his-brothers-in-wasseypur-double-murder/">

धनबाद : वासेपुर दोहरा हत्याकांड में सद्दाम व उसके भाइयों ने किए सनसनीखेज खुलासे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही