Search

 
 
 

धनबाद : 30 साल बाद भी बरमसिया फाटक पर नहीं बना फुट ओवरब्रिज, डीआरएम से गुहार

 
Dhanbad : आश्वासन के 30 साल बीत बाद भी धनबाद रेल मंडल ने बरमसिया फाटक पर फुट ओवरब्रिज नहीं बनवाया. इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे ने 19 साल पहले एक किमी घूम जाने के लिए वहां फ्लाईओवर बना दिया था, लेकिन लोग वहां फुट ओवरब्रिज की मांग कर रहे हैं और रेलवे पिछले 30 वर्षों से आश्वासन का घुंट पिला रहा है. बरमसिया, दहुआटांड़ समेत आसपास के इलाकों के लोगों ने गुरुवार को डीआरएम कार्यालय पहुंचर डीआरएम केके सिन्हा को आवेदन देकर फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग की. डीआरएम को बताया कि फुट ओवरब्रिज नहीं बनने से रोजाना हजारों लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. डीआरएम ने लोगों को आश्वासन दिया कि वे फुट ओवर ब्रिज बनाने के लिए प्रस्ताव ईसीआर हाजीपुर मुख्यालय भेजेंगे. वहां से सहमति मिलने के बाद फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कराया जाएगा. लोगों का कहना है कि 30 साल में 15 डीआरएम बदले गए, लेकिन फुट ओवरब्रिज का निर्माण नहीं हो सका.

आरा मोड़ व प्रधानखंता में भी नहीं बना ब्रिज

लोगों का कहना है कि वासेपुर स्थित आरा मोड़ और प्रधानखंता के पास भी रेलवे फाटक पर फुट ओवरब्रिज बनाने की बात थी. इस मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने दोनों फाटकों के पास धरना दिया था, लेकिन यहां भी सिर्फ आश्वासन का घुंट पिला दिया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-woman-crossing-railway-track-in-tetulmari-dies-after-being-hit-by-train/">धनबाद

: तेतुलमारी में रेलवे ट्रैक पार कर रही महिला की ट्रेन से कटकर मौत 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही