Search

 
 
 

धनबाद : हूल दिवस पर डीएवी सिंदरी में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

 
sindri : डीएवी पब्लिक स्कूल, सिंदरी में शुक्रवार 30 जून को हूल दिवस पर संथाल विद्रोह के नायकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई. मौके पर स्कूली बच्चों के बीच अंतःसदनीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसमें रामानुज सदन ने दयानंद सदन को एक गोल से हराकर जीत दर्ज की. बच्चों को संबोधित करते हुए प्राचार्य आशुतोष कुमार ने कहा कि इस ऐतिहासिक विद्रोह में आदिवासियों और मूलवासियों ने सिदो-कान्हू, चांद-भैरो और फूलो-झानो के नेतृत्व में तत्कालीन ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध जंगल और जमीन पर अधिकार स्थापित करने के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया था. उनकी जड़ें हिला दीं. फुटबाल प्रतियोगिता के आयोजन में खेल शिक्षक अमित कुमार और शिवानी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही. मौके पर अमित सिंह, शिवानी सिंह, पूजा सिंह, सच्ची सिंह, उर्मिला सिंह, मुकेश कुमार, बृज किशोर, नेहा सिंह समेत सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-govindpur-block-chief-resolved-to-eradicate-corruption-on-hool-day/">धनबाद:

गोविंदपुर प्रखंड प्रमुख ने हूल दिवस पर लिया भ्रष्टाचार मिटाने का संकल्प [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही