Search

 
 
 

धनबाद : तिलतोड़िया में फुटबॉल टूर्नामेंट, अरमान ग्रुप की टीम बनी विजेता

 
Nirsa : निरसा विधानसभा अंतर्गत मदनपुर पंचायत के तिलतोड़िया ग्राम में पाण्डु क्लब द्वारा 29 जुलाई से आयोजित नाइट्स फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच 30 जुलाई को खेला गया. फाइनल मैच अरमान ग्रुप बनाम विंडोज क्लब के बीच हुआ. मौके पर मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य अशोक मंडल ने विजेता टीम अरमान ग्रुप और उप विजेता टीम विंडोज क्लब को ट्रॉफी देकर उनका हौसला बढ़ाया. उन्होंने कहा कि खेलकूद में झारखंड हमेशा अव्वल रहा है, इसका मुख्य श्रेय ग्रामीण परिवेश में पले बढ़े खिलाड़ियों को ही जाता है. उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की. आयोजन को सफल बनाने में उप मुखिया सैफुल समेत रासु रविदास, जाधव वाद्यकर, विशाल बाऊरी, पिंटो पटनायक, आशीष बाऊरी, विष्णु बाऊरी, शेख सैरफुद्दीन की भूमिका रही. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cdpo-in-bihar-became-the-daughter-of-an-earthen-goods-seller-in-kumardhubi/">धनबाद

: कुमारधुबी में मिट्टी का सामान बेचने वाले की पुत्री बनी बिहार में सीडीपीओ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही