Search

धनबाद  : फुटपाथ दुकानदारों ने मनाया स्ट्रीट वेंडर दिवस

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) फुटपाथ दुकानदार विक्रेता संघ ने शनिवार 21 जनवरी को स्ट्रीट वेंडर दिवस मनाया. इस अवसर पर फुटपाथ दुकानदारों ने गोल्फ ग्राउंड से जागरुकता रैली निकाली, जो रणधीर वर्मा चौक होते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंची. रैली में शामिल लोगों ने अपने हक के लिए आवाज बुलंद की. नगर आयुक्त को अपना मांग पत्र सौंपा. रैली में दर्जनों फुटपाथ दुकानदार शामिल थे. संघ के अध्यक्ष भगवान दास ने बताया कि 20 जनवरी 2014 को स्ट्रीट वेंडरों के लिए कानून बना था. तब से पूरे देश में हर साल इस दिन स्ट्रीट वेंडर दिवसको मनाते है. उस दिन राज्य के गवर्नर रमेश बैस का धनबाद में कार्यक्रम था और जिला प्रशासन ने सड़क पर रैली निकालने की इजाजत नहीं दी. इस वजह से आज यह दिवस मना रहे हैं. श्री सिन्हा ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर को जिला प्रशासन अतिक्रमण मानता है. परंतु हमारा मानना है कि हम स्वरोजगारी हैं. गरीब से अमीर आदमी तक को सस्ते दाम में व्यंजन और अन्य सामग्री उपलब्ध कराने का काम करते हैं. कोरोना काल में लोगों के घर घर जाकर खाद्य सामग्री पहुंचाने का काम किया. इसलिए भी प्रशासन को सोच बदलने की जरूरत है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp