Search

धनबाद : 23 सालों से बांग्ला भाषा के साथ हो रहा सौतेला हुआ : बेंगू ठाकुर

निरसा के कुमुमदाहा में झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की हुई बैठक
Nirsa : निरसा विधानसभा क्षेत्न के कुसुमदहा मोड में मंगलवार 25 जुलाई को झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की एक बैठक स्वपन गोराई की अध्यक्षत में हुई. बैठक में उपस्थित समिति के संस्थापक बेंगू ठाकुर ने कहा कि झारखंड में सभी 14 लोकसभा क्षेत्नों में काफी संख्या में बांग्ला भाषी लोग रहते हैं. इसके बावजूद पिछले 23 सालों से प्रदेश में बांग्ला भाषा के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. प्रखंड अध्यक्ष बबलू दास ने कहा कि संगठन के निरसा विधानसभा ईकाई को शक्तिशाली बनाने के लिए 27 जुलाई को निरसा बाजार दुर्गा मंदिर प्रांगण में कार्यकर्ताओं की एक बैठक होगी. जिसमें पूरे विधानसभा में कमेटी का गठन किया जायेगा. स्वपन गोराई ने कहा कि हक और अधिकार मांगने से नहीं बल्कि छीनकर लेना होगा. इसके लिए निरसा क्षेत्न की जनता अपनी मातृभाषा बांग्ला भाषा के लिए आंदोलन करने का बीड़ा उठा चुकी है. बैठक में प्रकाश भट्टाचार्य,  महेंद्र गोप,  बादल गोराईं,  खुर्शीद अंसारीस, शत्नुघ्न सिंहस, आनंद गोप, उत्तम गोप, अनु मंडल, अनंत मंडल, गुरुपद गोराईं, गणोश बागची, समीर दे, जानकी दास, दुर्गाचरण मंडल व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-allegations-of-irregularities-in-boundary-wall-construction-work-in-daldali-ashram/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : दलदली आश्रम में चहारदिवारी निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//