Search

 
 
 

धनबाद : विस्थापितों के लिए दुधियापानी में चिह्नित जमीन पर भू-माफियों ने लगाया अड़ंगा

 
Maithon : कुमारधुबी में रेलवे फ्रेट कॉरिडोर की जद में आने वाले एग्यारकुंड मुंडाधौड़ा आदिवासी टोला के विस्थापितों ने 11 मई को बैठक कर पुनर्वास के लिए आंदोलन की रणनीति बनाई. आसनसोल रेल मंडल ने आदिवासी टोला के 60 घरों को हटाने का नोटिस दिया है. इस बाबत ग्रामीणों ने धनबाद के डीसी व एग्यारकुंड अंचल के सीओ को पत्र सौंप कर पुनर्वास की मांग की है. इधर, जिला प्रशासन ने विस्थापितों को बसाने के लिए गलफरबाड़ी के दुधियापानी में जमीन चिह्नित की थी, लेकिन कुछ भू-माफि इसमें अड़ंगा लगा रहे हैं. टोला के लोगों ने कहा कि भू-माफिया सीआई व राजस्व कर्मचारी को गुमराह कर रहे हैं. आबादी से दूर खुदिया नदी किनारे उन्हें बसाने की फिराक में हैं, जबकि टोला के पास ही तीन एकड़ से अधिक गैर आबाद जमीन खाली पड़ी है. भू-माफिया फर्जी कागजात दिखाकर उक्त जमीन पर कब्जा करने की कोशिश में हैं. लेकिन ग्रामीण उनके मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-demarcation-of-dumarkunda-ghat-sand-lifting-will-start-from-12th/">धनबाद

: डुमरकुंडा घाट का हुआ सीमांकन, 12 से शुरू होगा बालू का उठाव  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही