Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  असर्फी अस्पताल में पहली बार कैंसर मरीज को लगाया गया आहार नली में मेटालिक स्टैंड

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) असर्फी अस्पताल में पहली बार कैंसर मरीज की आहार नली में मेटालिक स्टेन्ड सफलता पुर्वक लगया गया. मरीज प्रभा देवी उम्र लगभग 71 वर्ष  धैया, धनबाद की रहने वाली है तथा कैंसर रोगी है. उनकी आहार नली में कैंसर के लक्षण पाया गया था. आहार नली एक ट्यूब है, जो मुंह से होकर पेट तक जाती है. जब इसमें कैंसर पनपता है, तो वह इसके रास्ते को बंद कर देता है. इससे मरीज को खाना खाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. खाने की मात्रा कम होने के कारण मरीज कमजोर होता चला जाता है. प्रभा देवी को असर्फी हॉस्पीटल के विशेषज्ञ डॉ. अनीकेत कुमार से प्ररामर्श के लिए लाया गया था. असर्फी हॉस्पीटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीज की आहार नली को बैलून से फैलाने की कोशिश की, लेकिन फैलाने के बाद भी बार-बार उनकी आहार नली सिकुड़ जाती थी. अंत में मरीज के परिवार वाले की सहमति से उनके खाने की नली में मेटालिक स्टैंड सफलता पूर्वक लगाया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही