Search

धनबाद:  सीजन में दूसरी बार पारा 44 पर, 19 जून से राहत की होगी शुरुआत

आसमान में फिर दिखे बादल, तीखी धूप से राहत के बावजूद गर्मी बरकरार

Dhanbad : लगभग दो माह के अंतराल के बाद सीजन में विगत 19 और 20 अप्रैल  के बाद दूसरी बार 17 जून को पारा 44 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े पर पहुंच गया. हालांकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, जो 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 18 जून को अधिकतम तापमान 43, जबकि न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस् रहने का अनुमान है.

 19 जून से गिरेगा तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र रांची की रिपोर्ट के अनुसार 19 जून से तापमान में कमी का सिलसिला शुरू होगा. 20 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के मनोवैज्ञानिक आंकड़े के नीचे चला आएगा. 20 जून को अधिकतम तापमान लगभग पांच से छह डिग्री सेल्सियस गिरकर 38 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस पर चला आएगा.

 दूसरे दिन भी दोपहर बाद छाए बादल

17 जून को लगातार दूसरे दिन धनबाद जिले में दोपहर बाद आसमान में बादलों ने दस्तक दी. बादलों ने लोगों को तीखी धूप से राहत दी लेकिन उमस भरी गर्मी से लोग दिनभर परेशान रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp