Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  मन की बात की सफलता तैयारी में जी-जान से लग जाएं : सांसद

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) 30 अप्रैल को होने वाली 100वें मन की बात प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के एक सौ बूथों पर सुनने व बूथ सशक्तीकरण अभियान की समीक्षा को लेकर धनबाद जिला ग्रामीण भाजपा की विशेष बैठक मंगलवार 25 अप्रैल को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं से मन की बात की सफलता में जी-जान से लग जाने का आह्वान किया. बैठक को निरसा विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष अपर्णा सेनगुप्ता और ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने भी संबोधित किया. बैठक का संचालन महामंत्री निताय रजवार एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री दिनेश सिंह ने किया. बैठक में मंच एवं प्रकोष्ठों के जिला संयोजक सह संयोजक एवं दो जिला पदाधिकारियों घनश्याम ग्रोवर, रति रंजन गिरी, अखिलेश तिवारी, संजीव पांडेय, प्रशांत बनर्जी, राजेश सिंह, मोहन कुम्हार, अरुण हेंब्रम को सांसद प्रतिनिधि बनाये जाने पर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. बैठक में विक्रम पाण्डे, जयप्रकाश सिंह, रानी कैराई, रमेश महतो, फिरोज दत्ता, बिपिन दा, सुरजीत चंद्रा, राजेश सिंह, मोहन कुंभकार, अखिलेश तिवारी, संजीव पांडेय, रंजीत सिंह, गोपाल भारती समेत अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही