Search

 
 
 

धनबाद:  सरायढेला के सुगियाडीह में विदेशी शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ाई

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) धनबाद उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार 23 जुलाई को बड़ी कार्रवाई करते हुए सरायढेला थाना क्षेत्र के सुगियाडीह में छापेमारी कर विदेशी शराब बनाने की अवैध मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. टीम ने भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बनाने की सामग्री भी जब्त की है. हालांकि शराब धंधेबाज सागर बर्णवाल फरार होने में कामयाब रहा. उत्पाद विभाग की टीम भारी मात्रा में जब्त बोतल, ढक्कन, रैपर, एवं स्टीकर को धनबाद स्थित कार्यालय ले आयी है. उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर कुंदन कुमार कौशल ने बताया कि सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देश पर सरायढेला थाना क्षेत्र के सुगियाडीह में छापेमारी की गई और बड़े पैमाने पर शराब बनाने का समान जब्त किया गया. शराब बनाने का काम सागर वर्णवाल द्वारा किया जा रहा था. वह मौके से फरार हो गया. उस पर मामला दर्ज किया जाएगा. बताते चलें कि बिहार में  जहरीली शराब कांड के बाद धनबाद व बोकारो के कई शराब माफिया पर शिकंजा कसा गया था. इसके बाद लंबे समय तक अवैध शराब बनाने का काम ठप पड़ा था. अब एक बार फिर से धंधा फलने फूलने लगा है. धनबाद उत्पाद विभाग ने भी कार्रवाई शुरू की और शनिवार को छापा मार कर काफी मात्रा में विदेशी शराब बनाने की सामग्री को जब्त किया गया. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-police-arrested-the-accused-of-wifes-murder-near-ssp-office/">धनबाद:

पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी को एसएसपी कार्यालय के समीप किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही