Search

 
 
 

धनबाद: हाजरा हॉस्पिटल पहुंची फॉरेंसिक की टीम, अगलगी की जांच शुरू

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) आरसी हजरा मेमोरियल हॉस्पिटल में शुक्रवार 27 जनवरी की देर रात आग लगने से 5 लोगों की मौत के बाद परिजनों के बीच हाहाकार मचा हुआ है. रविवार 29 जनवरी को डॉक्टर विकास हाजरा, पत्नी प्रेमा हाजरा व उनके भांजे का शव दाह संस्कार के लिए मटकुरिया गोशाला मोड ले जाया गया. इधर फॉरेंसिक टीम भी हाजरा क्लीनिक पहुंच गई. टीम आग लगने की घटना की बारीकियों से छानबीन व जांच पड़ताल में जुटी हुई है. एसएनएमएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव पहले टेलीफोन एक्सचेंज रोड बैंक मोड़ आरसी हाजरा हॉस्पिटल लाया गया. वहां अंतिम दर्शन के लिए परिचितों, चाहने वालों व मित्रों की भीड़ लग गई. इस बीच परिजन रोते बिलखते रहे. कुछ लोग उन्हें ढाढ़स बंधाते भी देखे गए. सभी ने अपने नम आंखों से डॉक्टर दंपती को अंतिम विदाई दी . भारी संख्या में लोग शव यात्रा में भी शामिल हुए. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-people-gathered-in-the-funeral-procession-of-the-doctor-couple-bid-farewell-with-moist-eyes/">धनबाद:

 डॉक्टर दंपती की शव यात्रा में उमड़े लोग, नम आंखों से दी अंतिम विदाई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही