धनबाद: हाजरा क्लीनिक से कई सामान जब्त कर ले गई फॉरेंसिक टीम
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद के हाजरा क्लीनिक अग्निकांड की जांच में फॉरेंसिक टीम ने रविवार 29 जनवरी को घटना स्थल से कई सामान जब्त किये हैं. टीम सभी जब्त सामान लेकर रांची रवाना हो गई. जांच के संबंध में पूछे जाने पर टीम के सदस्यों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद वह धनबाद के उपायुक्त सौंपेंगे. ज्ञातव्य है कि शुक्रवार की रात अग्निकांड में डॉक्टर दंपती समेत 5 लोगों की जान चली गई. घटना की जांच के लिए 29 जनवरी को रांची से 5 सदस्यीय फॉरेंसिक टीम घटनास्थल अस्पताल पहुंची. टीम ने घटना का स्थान, आग लगने व उसकी भयावहता के बारे में कर्मियों से पूछताछ की. टीम ने पूरे एरिया की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की व अपने साथ ले गई. इसके अलावा घटनास्थल से एक घासलेट का डब्बा, बिजली का बोर्ड सहित कई सामान भी जब्त कर अपने साथ ले गई. [wpse_comments_template]

Leave a Comment