Search

धनबाद : चैता और बिशुनपुर पंचायत में वन विभाग ने किया पौधरोपण

Gomoh : वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, धनबाद के द्वारा 74वां वन महोत्सव वृक्षारोपण अभियान के तहत सोमवार 23 जुलाई को तोपचांची प्रखंड के ग्राम पंचायत चैता एवं बिशुनपुर में पंचायत सचिवालय व सड़क किनारे पौधरोपण किया गया. मौके पर धनबाद प्रमंडल(1) के सहायक वन संरक्षक पदाधिकारी अजय कुमार मंजुल ने कहा नियमित वर्षा नहीं होने से पौधरोपण में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है. छिटपुट वर्षा को देखते हुए धनबाद के कई क्षेत्रों में पौधरोपण किया जा रहा है. तोपचांची प्रखंड के चैता ग्राम पंचायत में 1600 एवं बिशुनपुर ग्राम पंचायत में 800 पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है. पौधारोपण में सामाजिक कार्यकर्ता के साथ मुखिया द्वारा महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है. मौके पर चैता की मुखिया आरती देवी, प्रतिनिधि लालचंद महतो, बिशुनपुर के मुखिया अहमद अली, झामुमो की केंद्रीय कमेटी सदस्य अलाउद्दीन अंसारी, नन्हे तारे विद्यालय के प्रबंधक बसंत बरनवाल सहित गांव की महिलाओं व बुजुर्गों ने पौधरोपण किया. मौके पर वन संरक्षक अजय कुमार मंजुल ने बिशुनपुर स्थित नन्हे तारे विद्यालय में बच्चों को पौधारोपण के संबंध में जानकारी दी. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-a-group-of-91-kanwaris-of-chirkunda-left-for-deoghar-by-bus/">धनबाद:

चिरकुंडा के 91 कांवरियों का जत्था बस से देवघर रवाना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp