Search

 
 
 

धनबाद : टुंडी में दुर्घटना में वन विभाग के चालक की मौत, ग्रामीणों ने 6 घंटे जाम रखी सड़क

 
Tundi : टुंडी-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर मंझलाडीह के समीप गुरुवार की सुबह सड़क दुघर्टना में टुंडी वन कार्यालय के दैनिक भोगी चालक बीरालाल सोरेन (35 वर्ष) की मौत हो गई. वह टुंडी प्रखंड के कुशमाटांड़ गांव का रहनेवाला था. जानकारी के अनुसार वह बाइक से गांव की ओर जा रहा था. तभी विपरीत दिशा से आ रही कार ने उसे चपेट में ले लिया. हादसे के बाद कार बाइक को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर टुंडी-गिरिडीह मुख्य मार्ग को 6 घंटे तक जाम रखा. जाम की वजह से दोनों ओर गाड़ियों की कतार लग गई. खबर पाकर टुंडी थाना पुलिस समेत वन विभाग के रेंजर व टुूंडी बीडीओ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन ग्रामीण मृतक के आश्रित को पांच लाख रुपए मुआवजा व नौकरी देने की मांग पर अड़े रहे. काफी समझाने-बुझाने पर 6 घंटे बाद जाम हटा. रेंजर ने पीड़ित परिवार को मृतक के अंतिम संस्कार के लिए 30 हजार, वाहन मालिक ने 30 हजार व थाना प्रभारी ने 10 हजार रुपये दिए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-laborers-injured-during-illegal-mining-in-ramkanali-condition-of-one-critica//">धनबाद

: रामकनाली में अवैध खनन के दौरान दो मजदूर घायल, एक की स्थिति चिंताजनक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही