Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: शहीद रघुनाथ महतो के नाम पर प्रतिमा व पार्क निर्माण के लिए फर्जीवाड़ा

Mahuda: महुदा (Mahuda) धनबाद एवं बोकारो जिले की सीमा पर तेलमच्चो पुल के समीप शहीद रघुनाथ महतो की प्रतिमा का अनावरण एवं पार्क निर्माण का मामला अब तुल पकड़ रहा है. एनएचएआई के परियोजना कार्यान्वन ईकाई धनबाद के निदेशक सुधीर कुमार ने समिति के अध्यक्ष नरेश महतो एवं अन्य पर फर्जी आवंटन पत्र बनाकर शहीद के नाम पर पार्क बनाने का मामला दर्ज कर अविलंब कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने महुदा पुलिस को मंगलवार को सौंपे गए पत्र में बताया है कि शहीद रघुनाथ महतो समिति के सदस्य नरेश महतो एवं अन्य ने विगत 28 जनवरी को पत्र देकर दामोदर नदी के समीप विभाग की खाली पड़ी जमीन के आवंटन की मांग की थी. एनएचएआई ने पत्रांक 1347 दिनांक 28 जनवरी 2023 के तहत जवाबी पत्र दे कर इस प्रकार के आवंटन का कोई प्रावधान न होने की बात कही थी. पत्र में बताया गया है कि नरेश महतो एवं अन्य ने विभाग की प्रेषित जवाबी पत्र को विकृत कर अपने मन मुताबिक फर्जी आवंटन पत्र बनाकर सरकारी पत्र के साथ छेड़छाड़ की व जबरन कब्जा करने का प्रयास किया है. 5 अप्रैल को एक विराट कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसके लिये आमंत्रण पत्र भी भेजा जा चुका है. एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने महुदा पुलिस से फर्जीवाड़ा की विस्तृत शिकायत करते हुए अविलंब कानूनी कार्रवाई के साथ आयोजित कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. महुदा पुलिस ने कांड संख्या 27/2023 में भादवि की धारा-420,467,468,471 एवं 34 अंकित कर कार्रवाई आरंभ कर दी है. इस संबंध में सुधीर कुमार से बात की गई तो उन्होने नरेश महतो पर आरोप लगाते हुए सरकारी दस्तावेज के साथ फर्जीवाड़ा की बात कही. उन्होंने कहा कि शिकायत पत्र जिला पुलिस प्रशासन, उपायुक्त, बाघमारा पुलिस उपाधीक्षक आदि को भेज कर त्वरित कार्रवाई की मांग की गयी है.स्मरण रहे कि पिछले दिनों तेलमच्चो पुल के समीप खाली पड़ी विमाग की जमीन पर शहीद रघुनाथ महतो समिति ने नामकरण एवं पार्क निर्माण को लेकर विशाल कार्यक्रम तय किया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही