Search

 
 
 

धनबाद: मेडिकल बोर्ड गठित करें, बीमार रेलकर्मियों से कठिन काम नहीं कराएं

 

पीएनएम की बैठक में यूनियन के पदाधिकारियों ने की मांग

Dhanbad : डीआरएम कार्यालय के सभागार में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष डीके पांडेय समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ दूसरे दिन पीएनएम की बैठक डीआरएम केके सिन्हा व अन्य अधिकारियों के साथ हुई. जिसमें यूनियन के पदाधिकारियों ने रेलवे के अधिकारियों से कहा कि बीमार रेलकर्मियों के लिए मेडिकल बोर्ड गठित करें. लंबे दिनों से बीमार चल रहे रेलकर्मियों से कठिन काम नहीं कराएं. वरना उनके साथ अप्रिय घटना घट सकती है. शुगर, ब्लड प्रेशर, मोतियाबिंद व हृदय समेत कई गंभीर रोग से ग्रसित कर्मी ट्रेन व मालगाड़ी में चालक-गार्ड की ड्यूटी करते हैं. सैकड़ों रनिंग स्टाफ से रेलवे में कठिन कार्य के बदले ऑफिस में तबादला करें. क्लर्क समेत अन्य पदों पर नियुक्त कर कार्यालय में काम लें. साथ ही ट्रांसफर-पोस्टिंग के कार्य में तेजी लाएं. कई दिनों से आवेदन पड़े हैं. पेट्रोल मैन को अकारण चार्जशीट देना बंद करे, समय पर एसीपी दें, रेलवे कार्यालय में आरओ प्लांट लगायें, यात्रा भत्ता की भुगतान, नए वॉकी-टॉकी आपूर्ति, स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की आपूर्ति व चिकित्सकों की बहाली करें आदि कई मांगें बैठक में उठायी गई. डीआरएम केके सिन्हा ने यूनियन के पदाधिकारियों को कहा कि सभी मांगों को गंभीरता से लिया गया है, जिसे पूरा किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही