Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: गोविंदपुर के कुम्हारडीह में मंदिर निर्माण के लिए समिति का गठन

Advertisement
Advertisement

दुर्गापूजा के पहले काम पूरा करने का लिया गया निर्णय

Govindpur: रतनपुर पंचायत के कुम्हारडीह गांव में गुरुवार 22 जून को ग्रामीणों ने बैठक की. बैठक में दशहरा के पहले दुर्गा मंदिर और शिव मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्णय लिया गया. दोनों मंदिरों की ढलाई बुधवार को हो गई है. सांसद प्रतिनिधि बलराम प्रसाद साव की अध्यक्षता ने बैठक की अध्यक्षता की. निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए मंदिर समिति गठित की गई. समिति में पंकज चौरसिया अध्यक्ष, मनोज कुंभकार सचिव, धोना दास कोषाध्यक्ष बनाए गए, जबकि चंदन दास, पांडव कुंभकार, राजा दास, मितेन कुंभकार, शंभू चौरसिया, मिहिर मंडल, विमल दे, समीर दे, लक्ष्मण सिंह, रंजीत चौरसिया, मिथुन दास, माधव दास, मनोज पाठक, विद्यासागर कुंभकार, राजीव गोराई, राजू राय, अनिल दास, लखीपद चक्रवर्ती, दिनेश कुमार, शिबू दास, शंकर दास, मोना दास आदि को सदस्य के रूप में शामिल किया गया. अध्यक्ष पंकज चौरसिया ने कहा कि पूरे समाज के सहयोग से दुर्गापूजा के पूर्व मंदिर का निर्माण कर लिया जाएगा और इसी वर्ष से दुर्गापूजा शुरू की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही