Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक में प्रकोष्ठ का हुआ गठन

Dhanbad : झारखड ऑफिसर्स टीचर्स एवं एम्प्लाई फेडरेशन, एनएमओपीएस के तत्वावधान में एनपीएस से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय धनबाद के सभागार में हुई. अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष उज्ज्वल तिवारी ने की और संचालन जिला संयोजक जय होरो ने किया. बैठक में सेवानिवृत कर्मियों को एनएमओपीएस, झारोटेफ संगठन से परिचित कराया गया. संगठन द्वारा किये जा रहे कार्यों को बताया गया. इस अवसर पर जिलास्तरीय सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारियों के प्रकोष्ठ का गठन किया गया, जिसमें राजा अंसारी, अशोक कुमार दास, नौसाद अली, प्रभाकर सिंह चौधरी, गोपाल पति, अमत लाल कुमार, साहिना प्रवीण को शामिल किया गया. बैठक में प्रांतीय उपमहासचिव ब्रजेश भट्ट, जिला कोषाध्यक्ष संजय गिरि, कार्यालय सचिव मदन नायक, बलियापुर प्रखंड संयोजक दीपक कुमार के साथ दर्जनों सेवानिवृत्त कर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही