Search

 
 
 

धनबाद : झारखंड लैक्रोस संघ का गठन

 
Dhanbad : झारखंड में लैक्रोस खेल को बढ़ावा देने के लिए धैया में 25 जून को बैठक की गई. इसमें झारखंड लैक्रोस संघ का गठन किया गया. अध्यक्षता झारखंड ओलंपिंक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष एसएम हाशमी ने की. मौके पर धनबाद जिला ओलंपिंक संघ के महासचिव रंजीत केशरी मौजूद थे. लैक्रोस एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा जारी अधिकृत पत्र के माध्यम से हाशमी ने लोगों को इस खेल से अवगत कराया. गठित कमेटी में वैभव सिन्हा अध्यक्ष, वाशिम हाशमी महासचिव व तारक नाथ दास कोषाध्यक्ष चुना गए. एसएम हाशमी मुख्य संरक्षक, जुबैर आलम व प्रमोद कपूर संरक्षक मनोनीत किए गए. उपाध्यक्ष पद पर पवन कुमार बरनवाल, सूरज प्रकाश लाल तथा चेतराम सिंगारी चुने गए. नवल कुमार कश्यप, मो. शाहजहां आलम, संतोष कुमार, इरफ़ान आलम और श्हजादा प्रिंस संयुक्त सचिव चुने गए. राजन सिंह, तनवीर आलम व प्रताप शेखर को सहायक सचिव चुना गया. कार्यसमिति सदस्यों में मो. मुशर्रफ हुसैन, विनय कुमार ओराओ, मो. शाहनवाज, अमर त्रिपाठी, सैयद शहजादा को शामिल किया गया. यह भी निर्णय लिया गया कि शीघ्र लैक्रोस एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के सहयोग से राज्य में एक प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया जाएगा. यह भी पढ़ें: धनबाद : मासस ने किया 2024 के चुनाव के लिए जुट जाने का आह्वान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही