Search

 
 
 

धनबाद : बीसीकेयू की कुमारधुबी कोलियरी कमिटी का गठन

 
पूर्व विधायक ने कहा, नई कमेटी से संगठन को मिलेगी और मजबूती Maithon : बिहार कोलियरी काम कामगार यूनियन की एक बैठक शनिवार 29 जुलाई को ईसीएल मुग्मा क्षेत्र के कुमारधुबी कोलियरी में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अरूप चटर्जी शामिल हुए. मौके पर मजदूरों की समस्याओं और उसके निदान पर विस्तार से चर्चा हुई. इसके बाद सर्वसम्मति से कुमारधुबी कोलियरी की नई कमेटी का गठन किया गया. पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि नई कमेटी मजदूर हित के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी, जिससे संगठन और भी मजबूत होगा. उन्होंने कमिटी के सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया. नई कमेटी में अध्यक्ष विनोद यादव, उपाध्यक्ष गोविंद पांडे, सचिव शंभू विश्वकर्मा, सह सचिव बिल्टू राम, शत्रुघ्न पासवान व जितेंद्र सिंह, संगठन सचिव सोमनाथ कुमार, सह संगठन सचिव ए टुडू, कोषाध्यक्ष टिंकू राम, सह कोषाध्यक्ष हरिप्रसाद सिंह वअरविंद कुमार चयनित किये गए. जबकि मृत्युंजय मंडल, उपेंद्र यादव, जीतू बाउरी, अविनाश हरिजन कार्यकारिणी सदस्य बनाए गये. यह">https://lagatar.in/dhanbad-snake-enters-health-workers-scooty-creates-panic/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : स्वास्थ्य कर्मी की स्कूटी में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही