Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: झामुमो की सहराज, तिलाबनी व कालाडाबर पंचायत समिति का गठन

Govindpur : झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अताउल्लाह अंसारी की अध्यक्षता में गुरुवार 1 जून को बैठक में सहराज, तिलाबनी व कालाडाबर पंचायत समिति का गठन किया गया. पर्यवेक्षक तपन तिवारी,  केंद्रीय सदस्य धरनीधर मंडल, मुखिया साहेबलाल हेंब्रम, प्राण चंद्र सोरेन, कालीदास हांसदा, हकीमुद्दीन अंसारी, पारस हांसदा, निर्मल कुमार मंडल, मिहिर गोप, शमशेर अंसारी, गुलेल अंसारी, मंजूर आलम, मुबारक अंसारी, अशोक मंडल आदि की मौजूदगी में कालाडाबर कमेटी के लिए पंचायत अध्यक्ष सिद्द्क अंसारी, सचिव कालीदास हांसदा, उपाध्यक्ष दिलीप तुरी व कुद्दूस अंसारी कोषाध्यक्ष चुने गए. तिलाबनी पंचायत में अध्यक्ष साहेबलाल हेंब्रम, सचिव शुकदेव अंसारी, उपाध्यक्ष गुप्ता मरांडी व भोला गोप कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए. सहराज पंचायत में अध्यक्ष असगर अंसारी, सचिव सुकलाल किस्कू, उपाध्यक्ष निमाई चंद्र महतो व कोषाध्यक्ष कबीर अंसारी चुने गये. प्रखंड अध्यक्ष ने पूरे प्रखंड में पार्टी के पंचायत स्तरीय संगठन को खड़ा करने का निर्णय लिया. उन्होंने विभिन्न ग्रामीण समस्याओं का समाधान का भी आश्वासन दिया. बैठक में शहाबुद्दीन अंसारी, जगन्नाथ कुंभकार, आसीन अंसारी, अब्दुल कुद्दुस, मुबारक अंसारी, दिलीप तुरी, गुलशन अंसारी, शमशेर अंसारी, मुन्ना बाबू, शिवचरण मरांडी, सिद्धिक अंसारी, सुकदेव मरांडी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही