Search

 
 
 

धनबाद : पूर्व मुखिया व मनसा निदान स्वयं सहायता समूह पर हो सकता है मुकदमा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) गोविंदपुर प्रखंड के पूर्व मुखिया व मनसा निदान स्वयं सहायता समूह पर पेयजल स्वच्छता प्रमंडल धनबाद द्वारा मुकदमा करने की तैयारी की जा रही है. यह जानकारी स्वच्छता एवं पेयजल प्रमंडल एक के कार्यपालक अभियंता मनीष कुमार ने दी है. उन्होंने बताया कि गोविंदपुर प्रखंड के आसनबनी पंचायत 1 के पूर्व मुखिया एवं आसनबनी पंचायत 2 के मनसा निदान स्वयं सहायता समूह पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा नहीं करने पर मुकदमा दर्ज हो सकता है. उन्होंने बताया कि पुर्व मुखिया एवं आसनबनी पंचायत 2 के मनसा निदान स्वयं सहायता समूह पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत शौचालय निर्माण हेतु उपलब्ध कराई गई अग्रिम राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र अब तक विभाग को नहीं सौपा गया है. उन्हें विभाग ने पत्र के जरिये जानकारी भी दी है. बावजूद उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा नहीं किया गया है. सोमवार को एक बार फिर उन्हें रिमाइंडर लेटर भेजा जाएगा.  पत्र में 4 से 5 दिनों का समय दिया जाएगा. बावजूद उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा नहीं हुआ तो सर्टिफिकेट केस किया जाएगा. इस से पहले भी गोविंदपुर प्रखंड के दो पंचायत, मरीजों एवं महूबानी दो के मुखिया पर गबन मामले में सर्टिफिकेट केस दर्ज किया जा चुका है, जिनमें  महुबनी -2 के मुखिया लाल मोहन महतो तथा मरिचो पंचायत के मुखिया नारायण मुर्मू शामिल हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-fire-in-snmmch-panic-among-patients/">धनबाद:

एसएनएमएमसीएच में लगी आग, मरीजों में मची अफरा तफरी [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही