Search

धनबाद :  पूर्व पार्षद अशोक पाल के भाई ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) निवर्तमान वार्ड पार्षद अशोक पाल के भाई तथा दवा कारोबारी प्रभात कुमार पाल उर्फ छोटू ने शुक्रवार 24 मार्च की सुबह फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. सुबह परिवार के सभी सदस्य घर में सोकर उठे ही थे कि तभी छोटू गुप्ता एक कमरे में फंदे से झूलता दिखा. परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए बरटांड़ स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उसके बाद शव को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पुलिस पोस्टमार्टम और अन्य कार्रवाई में जुट गई है. प्रभात कुमार की असामयिक मौत से पूरा परिवार मर्माहत और दुखी है. छोटू गुप्ता पूर्व में बेकारबांध स्थित अशोक मेडिकल दुकान चलाता था. वह पांच भाइयों में मंझला था. कुछ दिन पूर्व ही छोटू ने अपने बेटे हैप्पी की शादी की थी. परंतु इधर कुछ दिनों से वह खोये-खोये से रहते थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp