Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: ट्रैंक्विल नर्सिंग होम में पूर्व पार्षद की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

jharia : झरिया (Jharia) बैंक मोड़ मटकुरिया रोड स्थित ट्रैंक्विल नर्सिंग होम में शुक्रवार 21 अप्रैल की सुबह वार्ड 43 की पूर्व पार्षद आइसा खातून की मौत हो गई. इसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया. मृत पूर्व पार्षद की बेटी जन्नत फिरदौस ने बताया कि उसकी मां को पेट में कुछ शिकायत थी. गुरुवार 20 अप्रैल की शाम लगभग 7 बजे ट्रैंक्विल नर्सिंग होम में उन्हें भर्ती कराया गया. परंतु पूरी रात कोई भी बड़ा डॉक्टर उनकी मां की स्थिति जांचने नहीं आया. सुबह जब उनकी मां की स्थिति ज्यादा खराब हो गई तो डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल में रेफर करने की बात कही. परंतु तब तक काफी देर हो गई और मां ने प्राण त्याग दिये. परिजनों का आरोप है कि एडमिट कराने के बाद कोई डॉक्टर समय पर इलाज करने नहीं पहुंचा. सुबह में जब उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो ट्रैंक्विल नर्सिंग होम के कर्मी तथा चिकित्सक मरीज को रेफर करने की बात कहने लगे. हंगामा की खबर सुनते ही बैंक मोड़ थाना पुलिस पहुंची और मामले को नियंत्रित कर जांच पड़ताल में जुट गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही