Search

 
 
 

धनबाद : पूर्व डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह ने BCCL के GM को ग्लास फेंक कर मारा

 
Dhanbad : झरिया से कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के सगे देवर और नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह ने 26 जुलाई को भारत कोकिंग कोल लिमिटेड [BCCL] के भौरा एरिया के जेनरल मैनेजर [जीएम] कार्यालय में महाप्रबंधक एस. एस दास पर हमला कर दिया. उन्होंने जीएम पर बोतल और ग्लास फेंका, कुर्सी-टेबल पलट दिया. गालियां दी. जीएम का आरोप है कि एकलव्य सिंह ने उन्हें जान से मारने का प्रयास किया. बताया गया है कि  BCCL के भौरा ईजे एरिया के भू - धंसान और अग्नि प्रभावित क्षेत्र से विस्थापन को लेकर GM कार्यालय में वार्ता हो रही थी। इसी बीच जीएम और एकलव्य सिंह के बीच बहस हुई. जिसके बाद एकलव्य सिंह आगबबूला हो गए. एस. एस दास ने लगातार से कहा कि एकलव्य सिंह ने वार्ता के दौरान हमला किया. घटना की सूचना चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर [सीएमडी] को दी है. थाना में भी शिकायत करेंगे. ज्ञात हो कि एकलव्य सिंह जनता मजदूर संघ [बच्चा गुट] का प्रतिनिधित्व करते हैं. यह भी पढ़ें : आरइओ">https://lagatar.in/deoghar-executive-engineer-of-reo-found-guilty-in-investigation/">आरइओ

के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जांच में पाए गए दोषी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही