Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: एफसीआई सिंदरी के पूर्व कर्मियों को मिलेगा ग्रेच्युटी का एक्स ग्रेसिया

Sindri : सिंदरी (Sindri) एफसीआईएल सिंदरी के पूर्व कर्मचारियों को ग्रेच्युटी की अतिरिक्त राशि के भुगतान के लिए दिल्ली मुख्यालय के पत्र का इंतजार हो रहा है. इसके बाद एफसीआई से वीएसएस व रिटायर्ड कर्मचारियों को पुनः ग्रेच्युटी का अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा. गुरुवार 4 मई को भारतीय उर्वरक श्रमिक संघ के महामंत्री अशोक प्रसाद ने एफसीआई एमडी को एफसीआई सिंदरी प्रबंधन के माध्यम से पत्र देकर भुगतान करने की मांग की है. उन्होंने पत्र में स्पष्ट किया है कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार एफसीआई सिंदरी के पूर्व कर्मचारियों को इस राशि का भुगतान करना है. इसके लिए सहायक श्रम आयुक्त ने भी विगत 27 अप्रैल को प्रबंधन को पत्र द्वारा सूचना दी थी. बताते चलें कि कुछ पूर्व कर्मचारी इसके लिए लंबी लड़ाई लड़ रहे थे और सिर्फ तीन कर्मचारियों को इसका भुगतान एफसीआई प्रबंधन ने पूर्व में किया है. एफसीआईएल सिंदरी यूनिट प्रभारी विजय कुमार चौधरी ने बताया कि पत्र दिल्ली मुख्यालय भेजा गया है. वरीय अधिकारियों के आदेश के अनुसार आगे कदम उठाया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही