Search

 
 
 

धनबाद : एफसीआईएल के पूर्व कर्मी यूनियन नेता बिरजू लाल राय का निधन

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) एफसीआईएल सिंदरी के वीएसएस से रिटायर्ड कर्मी सह भारतीय उर्वरक श्रमिक संघ के सह मंत्री बिरजू लाल राय का निधन पटना स्थित पैतृक निवास पर सोमवार 10 अप्रैल की सुबह आठ बजे हो गया. छोटे पुत्र जीतू ने बताया कि सुबह तबीयत ठीक थी और पोते को स्कूल भेजकर आराम कर रहे थे. ड्यूटी पर जाने के बाद मां का फोन आया कि पिताजी नहीं रहे. वह काफी दिनों से किडनी की बीमारी से ग्रस्त थे. उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में आर एन पी सिंह, ए के दूबे, आर एन कुमार, शंकर पांडेय, मिथिलेश कुमार मिश्र, आर बी पांडेय, सी डी प्रसाद, के पी यादव, एस के झा, आलोक बनर्जी, अशोक प्रसाद, अरविन्द पाठक, सेवा सिंह, उमा शंकर सिंह, सुनील कुमार सिन्हा, आर सी प्रसाद, डी एन श्रीवास्तव आदि शामिल हैं. सभी ने उनकी आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को हिम्मत प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही