Search

 
 
 

धनबाद : पूर्व जिप सदस्य सहदेव जदयू में शामिल

 
Katras : कतरास के श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स के प्रधान कार्यालय में बुधवार को जदयू का मिलन समारोह हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित थे. इस दौरान तोपचांची प्रखंड अंतर्गत जिला परिषद-3 के पूर्व जिप सदस्य सहदेव प्रसाद सिंह अपने समर्थकों के साथ जदयू में शामिल हो गए. दीपनारायण सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता रसीद देकर पार्टी में शामिल कराया. दीपनारायण ने कहा कि सहदेव के जदयू में शामिल होने से टुंडी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी मजबूत होगी. इससे गरीब, मजदूर और किसानों की लड़ाई और मजबूती के साथ लड़ी जाएगी. मौके पर जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला महासचिव अशोक कुमार दास, तारा बाबू, प्रिंस कुमार, सुभाष सिंह, शब्बीर अंसारी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही