Search

 
 
 

धनबाद: नगर निगम का खर्च जुटाने के लिये पूर्व मेयर ने किया भिक्षाटन

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिये धनसार में संचालित सिलाई सेंटर का बकाया बिजली भुगतान को लेकर बुधवार 20 जुलाई को पूर्व मेयर चंद्रशेखर  अग्रवाल के नेतृत्व में दर्जनों पूर्व पार्षद व समूह की महिलाओं ने बैंक मोड़ मार्केट में भिक्षाटन किया. पूर्व मेयर ने कहा कि नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार अंग्रेजों के जमाने के पदाधिकारी हैं. उनके कान पर जूं तक नहीं रेंगती है. मात्र 18 हजार रुपया बिजली भुगतान के चलते पिछले दो माह से सिलाई सेंटर बंद है. नगर आयुक्त महिलाओं को आगे बढ़ना देखना नहीं चाहते हैं. इसलिये सोचा कि खुद भीख मांगकर उन्हें पैसा दें, ताकि वे बिजली का भुगतान कर सके और सिलाई सेंटर चालू हो जाए. आज इस कड़ी में सभी छोटे-बड़े दुकानदारों से भीख ली गई है. जब तक पैसा पूरा नहीं हो जाता हमलोग भीख मांगने का काम जारी रखेंगे. भिक्षाटन में पूर्व पार्षद अंदिला देवी, जय कुमार, अनुरंजन कुमार आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही