Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पूर्व मंत्री सरयू राय ने किया स्वदेशी मेला का उद्घाटन

Dhanbad: जिला परिषद मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला का उद्घाटन बुधवार 12 अप्रैल की शाम पूर्व मंत्री सरयू राय ने किया. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से स्वरोजगार के साथ स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलता है. ज्ञात हो कि मेला 12  से 26 मई तक चलेगा. मेले में लगभग 70 स्टॉल बनाए गए हैं. इनमें प्रमुख रूप से खादी के वस्त्र, लखनऊ की चिकन, रेडीमेड कपड़े, गृह सज्जा की वस्तुएं शामिल हैं. खाने-पीने के स्टॉल एवं बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले की व्यवस्था भी की गई है. मौके पर केपी गुप्ता , जेबीसीसीआइ सदस्य आलोक प्रकाश, मुकेश सिंह, रोहित कुमार,  कृष्ण अग्रवाल, प्रभास अग्रवाल, कैफ़ी मल्लिक, धर्मवीर चौधरी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही