Search

 
 
 

धनबाद:ईसीएल के सीएमडी से मिले पूर्व विधायक अरूप चटर्जी, मुगमा क्षेत्र की समस्याएं गिनाई

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) पूर्व विधायक अरुप चटर्जी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल 20 जुलाई शुक्रवार को ईसीएल मुख्यालय सकतोड़िया में सीएमडी से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने मांग पत्र का ज्ञापन भी सौंपा. मांग पत्र में सांगामहल बी पैच को जल्द से जल्द चालू कराने के लिए वहां के सभी लोगों के लिए जमीन, बिजली, पानी की व्यवस्था अविलंब करने,  बंद पड़े मेगा प्रोजेक्ट लक्खीमाता अंडर ग्राउंट कोलियरी को चालू करने आदि बातों को उल्लेख है. कहा गया है कि बरमुड़ी ओसीपी के लिए 20 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया. शेष 50 एकड़ जमीन का भी जल्द अधिग्रहण करने की मांग की गई, ताकि वहां के लोगों को अपने जमीन के हिसाब से मुआवजा और नौकरी मिल सके. निरसा में बने डीएवी स्कूल का रजिस्ट्रेशन कराने का मुद्दा भी उठा. कहा गया कि विद्यालय का रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण  एफिलिएिटड होने में विलंब हो रहा है. बच्चों को परेशानी हो रही है. आठवीं पास करने के बाद छात्रों को बाहर जाना पड़ रहा है. एफिलिएिटड होने से बच्चे आराम से इसी विद्यालय में आगे की पढ़ाई कर सकेंगे. कहा गया कि खुशरी पैच को चालू किया जाए. यह मेगा प्रोजेक्ट है. वहां पर 80 प्रतिशत जमीन ईसीएल की है. सीएमडी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द से जल्द टीम बनाकर सारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का प्रयास किया जाएगा.  सीएमडी ने जल्द ही मुगमा एरिया का निरीक्षण करने की बात भी कही. वार्ता में इसीएल की ओर से सीएमडी एपी पांडा,  जीएम को-ऑर्डिनेटर के नायक के अलावा यूनियन की ओर से पूर्व विधायक सह जेबीसीआइ सदस्य अरुप चटर्जी, रामजी यादव, हरेराम आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-39-lakh-recovered-from-car-at-dibudih-checkpost/">धनबाद

: डीबूडीह चेकपोस्ट पर कार से 39 लाख बरामद [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही