Search

 
 
 

धनबाद  : पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कोल इंडिया के चेयरमैन से की मुलाकात

 
माइनिंग और सर्वे, प्रोन्नति, उत्पादन सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा, मिला आश्वासन
Nirsa : निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने शनिवार 19 अगस्त को कोल इंडिया के चेयरमैन पीएम प्रसाद से कोल इंडिया मुख्यालय कोलकाता में मुलाकात की. अरूप चटर्जी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी. इस दौरान अरूप चटर्जी ने ईसीएल और बीसीसीएल के उत्पादन और कर्मचारियों के हितों से संबंधित कई अहम विषयों पर चेयरमैन पीएम प्रसाद के साथ सार्थक चर्चा की. अरूप चटर्जी ने माइनिंग और सर्वे को लेकर हुए हालिया संशोधन को लेकर चिंता ज़ाहिर की. जिस पर चेयरमैन ने चिंताओं का निस्तारण कर पुरानी ही प्रक्रिया अपनाने का भरोसा दिया. विभागीय प्रोन्नत्ति से संबंधित प्रकाशित अधिसूचना में निर्धारित न्यूनतम योग्यता पर भी अरूप चटर्जी ने आपत्ति ज़ाहिर की. साथ ही कोलियरी एजेंट के वित्तीय स्थिति में कटौती कर उन्हें होने वाली आवंटित राशि को शून्य कर दिया गया, जिससे खदानों के उत्पादन और सुरक्षा के सुचारू संचालन में कई तरह के अवरोध का सामना हर रोज करना पड़ रहा है. चेयरमैन पीएम प्रसाद ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक पहल करने की बात कही. यह">https://lagatar.in/dhanbad-workshop-organized-to-inculcate-the-spirit-of-becoming-a-scientist-among-children/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : बच्चों में वैज्ञानिक बनने की भावना जगाने के लिए कार्यशाला का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही