Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: पूर्व विधायक अरूप चटर्जी पीड़ित परिवार से मिले, की आर्थिक मदद

Nirsa : एक दिन पहले आंधी-बारिश में लखीमता कोलियरी परिसर निवासी योगेश राम के घर पर पेड़ गिर जाने की सूचना मिलने पर शनिवार 27 मई को पूर्व विधायक अरूप चटर्जी उनके घर पहुंचे. पूर्व विधायक ने पीड़ित योगेश राम की पत्नी शारदा देवी से मिलकर घटना की जानकारी प्राप्त की व तत्काल उन्हें ₹5000 (पांच हजार) रुपये की आर्थिक सहायता की. उन्होंने ईसीएल प्रबंधन से घर पर गिरे बरगद के पेड़ को हटाने की अपील की. प्रबंधन तत्काल पेड़ हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है. मालूम हो कि शुक्रवार  26 मई की संध्या आंधी बारिश में बरगद का पेड़ योगेश राम के घर पर गिर गया था, जिसमें योगेश राम, उनकी 12 वर्षीया पुत्री सोनाक्षी कुमारी एवं पुत्र विधान कुमार घायल हो गए थे. पुत्री सोनाक्षी कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे धनबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अरूप चटर्जी ने शारदा देवी को आश्वस्त किया कि उन्हें हर संभव मदद की जाएगी. घर की मरम्मत में भी सहयोग किया जाएगा.  उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन से भी मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा. मौके पर बापी गोप,चंद्रशेखर राय,देवेंद्र मिश्रा,संदीप ठाकुर, तोतन गोप,सुनील सिंह,विजय चौधरी,विवेक सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही