Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पूर्व विधायक संजीव सिंह को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज से इलाज के बाद शनिवार 15 अप्रैल को मंडल कारा भेज दिया गया. विगत 10 अप्रैल को पूर्व विधायक ने सीने में दर्द की शिकायत की थी. इसके बाद उन्हें धनबाद जेल प्रशासन ने आनन-फानन में एसएनएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया था. वहां उनका इलाज अस्पताल के डॉक्टरों की चार सदस्यीय टीम कर रही थी. टीम में डॉक्टर यूके ओझा, डॉक्टर एस के चौरसिया, डॉक्टर बीसी बनर्जी, डॉक्टर अनिल कुमार शामिल थे. उन्होंने पूर्व विधायक संजीव सिंह की मेडिकल रिपोर्ट जेल प्रबंधक को सौप दी है.
धनबाद: पूर्व विधायक संजीव सिंह अस्पताल से डिस्चार्ज, पहुंचाए गए जेल
Last Updated: Apr 15, 2023 12:00 AM (IST)