Search

 
 
 

धनबाद : पूर्व विधायक संजीव सिंह को ले जाया गया निजी जांच घर

 

लिया गया ब्लड का सैंपल, प्रेशर हाई होने के कारण नहीं हो सकी पूरी जांच

Dhanbad : न्यायालय के आदेश के बाद 28 जुलाई को झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को भारी सुरक्षा के बीच एसएनएमएमसीएच से निजी जांच घर ले जाया गया. उनके ब्लड की जांच होनी थी, एमआरआई व अल्ट्रासाउंड कराना था. परंतु ब्लड प्रेशर हाई होने के कारण डॉक्टरों ने एमआरआई और अल्ट्रासाउंड नहीं किया. फिलहाल सिर्फ ब्लड का सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट नहीं मिली है. जांच के बाद संजीव सिंह को पुनःएसएनएमएमसीएच ले जाया गया. उनकी सुरक्षा में जिला पुलिस के कई जवान तैनात थे. उनके साथ समर्थख भी बड़ी संख्या में चल रहे थे. ज्ञातव्य है कि झारिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने पिछले दिनों न्यायालय से इच्छा मृत्यु की मांग की थी. गुरुवार 27 जुलाई को एमपी-एमएलए न्यायालय के विशेष न्यायाधीश अखिलेश कुमार ने उनकी इच्चा मृत्यु की मांग वाली याचिका खारिज कर दी. अदालत ने जेल सुपकिंटेंडेंट को निर्देश दिया कि संजीव सिंह का इलाज धनबाद के किसी भी अच्छे अस्पताल में कराया जाए. अदालत के आदेश पर शुक्रवार 28 जुलाई को उन्हें स्टील गेट स्थित निजी जांच घर ले जाया गया. हालांकि ब्लड प्रेशर हाई होने के कारण उनकी जांच पूरी नहीं हो पाई. पहले भी एसएनएमएमसीएच ने अपनी रिपोर्ट में संजीव सिंह को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची भेजे जाने की अनुशंसा की थी. हालांकि सिविल सर्जन कार्यालय की रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्हें जो बीमारी है, उसका इलाज धनबाद के दो निजी अस्पतालों में भी उपलब्ध है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही