Search

 
 
 

धनबाद : सविमं सिंदरी के पूर्व शिक्षक का निधन, हुई शोकसभा

 

एक मिनट का मौन धारण कर पूरे विद्यालय परिवार ने दी श्रद्धांजलि

Sindri : सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल सिंदरी के पूर्व शिक्षक 61 वर्षीय उमेश कुमार दुबे के आकस्मिक निधन पर स्कूल प्रांगण में शोकसभा हुई. शिक्षक का निधन मंगलवार 25 जुलाई की शाम लगभग छः बजे देवघर में उनके निवास स्थान पर हो गया था. उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. अंत्येष्टि देवघर में बुधवार को 26 जुलाई को हुई. प्राचार्य सुनील कुमार पाठक ने बताया कि उन्होंने 15 जनवरी 1993 में विद्यालय में योगदान दिया था और विगत 3 फरवरी 2022 को सेवानिवृत्त हो गए थे. सेवानिवृत्ति के बाद आचार्य वह देवघर में रह रहे थे. मंगलवार को देवघर में हनुमान मंदिर से लौटने के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और नजदीक के अस्पताल में उनका देहावसान हो गया. आचार्य उमेश कुमार दुबे का पैतृक निवास बिहार के जमुई जिला के बहादुरपुर पंचायत के बहरम्बा गांव में है. उन्होंने बताया कि वह सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के साथ संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक भी थे. इस अवसर पर स्थानीय प्रबंधकारिणी समिति सदस्य, प्राचार्य, उपप्राचार्य सहित पूरे विद्यालय परिवार ने एक मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र व एक पुत्री छोड़ गए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही