Search

 
 
 

धनबाद: पूर्व जिप सदस्य संतोष महतो ने अपनी रसूख के बल पर फैलाया है ठगी का साम्राज्य

 
Baghmara : बाघमारा (Baghmara) महुदा के पूर्व जिप सदस्य संतोष महतो ने ठगी का साम्राज्य वैसे ही नहीं फैलाया. इस काम में उन्हें पुलिस और राजनीतिज्ञों का संरक्षण हासिल है. यही कारण है कि शिकायत के बावजूद पूर्व जिप सदस्य पर कोई कार्रवाई नहीं होती. उसके खिलाफ ठगी का मामला या तो दर्ज नहीं होता और होता भी है तो मामला आगे नहीं बढ़ पाता. पारजोड़िया निवासी हरि गोपाल राय से उसके बेटे को नौकरी लगाने के नाम पर 26 लाख रुपये ठगने का मामला पुलिस ने दर्ज नहीं किया. उन्होंने न्यायालय की शरण ली. न्यायालय ने भाटडीह ओ पी प्रभारी को जांच का आदेश दिया. परंतु अभी तक संतोष महतो पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.

  कई भोले-भाले लोगों को लगा चुका है चूना

सूत्रों का कहना है कि पूर्व जिप सदस्य संतोष महतो ऐसे बहुत से भोले भाले लोगों को नौकरी के नाम पर चूना लगा चुका है. लगातार के संवाददाता ने जब कुछ लोगों से संतोष महतो का पता पूछा तो जवाब मिला कि क्या आप भी ठगी के शिकार हो गए हैं. लोगों ने कहा कि धनबाद के अलावा बोकारो, पुरुलिया आदि जगहों के लोग संतोष महतो के जाल में फंस चुके हैं. BCCL , माडा, आंगनबाड़ी में नौकरी के नाम पर लोगों को ठग चुका है.

           सिपाही की नौकरी छोड़ बन गया नेता

[caption id="attachment_333255" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/babulal-santosh-300x300.jpeg"

alt="" width="300" height="300" /> पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को बुके देते संतोष महतो[/caption] पूर्व जिप सदस्य संतोष महतो पहले सिपाही की नौकरी कर रहा था. सूत्र बताते हैं कि सिपाही रहते वह कई बड़े बड़े नेताओं का बॉडीगार्ड भी रहा. नेताओं के हाव भाव देख सिपाही की नौकरी छोड़ समाजसेवा में जुट गया.  धीरे धीरे लोगों के साथ मेल जोल बढ़ा और जिप सदस्य का चुनाव जीता.  चुनाव जीतने के बाद ही उन्होंने ठगी का खेल शुरू कर दिया.

  सुबह होते ही पैसे के लिए घर आने लगते हैं लोग

सुबह होते ही लोग भगवान का नाम लेते हैं. लेकिन कई लोग संतोष महतो का नाम ले कर जगते हैं. लगातार के संवाददाता ने पड़ताल की तो मालूम हुआ कि संतोष महतो के घर रोजाना 10 से अधिक लोग पैसे मांगने पहुंच जाते हैं.  हालांकि पीड़ितों में बहुतों ने थक हार कर घर आना छोड़ दिया. आस पास के लोगों का कहना है कि दूर दूर से लोग रोते बिलखते आते हैं और नाराज हो कर चले जाते हैं.  घर के बाहर लोग बैठे रहते हैं और संतोष महतो अपनी कार का गेट बंद कर निकल जाता है. जब लोग जबरदस्ती बात करते हैं तो फर्जी चेक बुक हाथ में थमा देता है.

महुदा-भाटडीह थाना पूर्व जिप सदस्य पर मेहरबान क्यों

सूत्र बताते हैं कि जब थाना में कोई पद भार ग्रहण करता है तो पूर्व जिप सदस्य संतोष महतो गुलदस्ता लेकर पहुंच जाता है. कई लोगों ने संतोष महतो की शिकायत लेकर थाना में आवेदन दिया. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.पारजोड़िया निवासी हरि गोपाल राय के मामले में भी न्यायालय ने भाटडीह ओपी को जांच का आदेश दिया है. लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. भाटडीह ओपी थाना बोर्ड पर बड़े बड़े  अक्षरों में लिखा हुआ है सौजन्य : जिला परिषद सदस्य -संतोष कुमार महतो. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/if-you-want-to-do-construction-work-on-your-land-in-dhanbad-district-then-you-will-have-to-pay-extortion/">धनबाद

जिले में अपनी जमीन पर भी निर्माण कार्य करना है तो देनी होगी रंगदारी [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही