Search

 
 
 

धनबाद : आरएस मोर कॉलेज के प्राचार्य को फोरम ने किया सम्मानित

 
Dhanbad : आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर के प्राचार्य डॉ प्रवीण सिंह को सामाजिक संस्था विकास फोरम की ओर से सम्मानित किया गया. 18 सितंबर को विकास फोरम के संरक्षक प्रो शम्भू शरण गिरी, सचिव प्रो एसएन त्यागी, कोषाध्यक्ष शंकर रविदास के द्वारा सम्मान-पत्र और शॉल प्रदान किया गया. फोरम के सचिव ने कहा कि डॉ प्रवीण आरम्भिक जीवनकाल से ही मेधावी रहे हैं. उच्च शिक्षा में उन्होंने कई प्रतिमान स्थापित किये हैं. वहीं प्राचार्य ने कहा कि विकास फोरम विगत 28 वर्षों से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता रहा है. इस अवसर पर कॉलेज के एनएसएस की समन्वयक डॉ रत्ना कुमार, डॉ श्याम किशोर सिंह, डॉ अमित प्रसाद, प्रो अविनाश कुमार, प्रो तरुण कांति खलखो, प्रो त्रिपुरारी कुमार, प्रो विनोद एक्का, डॉ त्रिवेणी महतो एवं अन्य उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-lord-vishwakarma-was-worshiped-with-great-pomp-in-railway-town-gomo/">धनबाद

: रेलनगरी गोमो में धूमधाम से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही