Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सिंदरी के तालतला मंदिर का स्थापना दिवस विधिपूर्वक संपन्न

Sindri : तालतला काली मंदिर सिंदरी में बुधवार को 9 वां स्थापना दिवस काली पूजन, आरती व हवन के साथ विधिपूर्वक संपन्न हुआ. लोगों ने मां महाकाली की पूजा के बाद महाभोग का प्रसाद ग्रहण किया. तालतला मंदिर के अध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि वेदमंत्रों के साथ बुधवार 24 मई की सुबह मंदिर के दोनों पुजारियों श्यामल मुखर्जी व विमल मुखर्जी ने पूजा संपन्न कराई. मुख्य यजमान भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष अरविंद खत्री व उनकी धर्मपत्नी रहीं. उन्होंने बताया कि वर्ष 1952 से तालतला स्थल पर मां महाकाली की पूजा होती रही है. मंदिर निर्माण व मूर्ति की स्थापना वर्ष 2014 में की गई थी. इस स्थल पर यज्ञ अनुष्ठान वर्ष 2019 में पश्चिम बंगाल से आए बाबा तपन भारती खंडेश्वरी द्वारा किया गया था. स्थापना दिवस में अध्यक्ष विजय सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह व विनोद कुमार, संजय श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष कुंदन वर्मा, शंभू श्रीवास्तव, कन्हैया श्रीवास्तव, देवेन्द्र सिंह, दिवेन्दु जी सहित कई भक्त मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही