Maithon : धनबाद (Dhanbad) जिले के एग्यारकुंड प्रखंड के शिवलीबाड़ी उतर पंचायत मुखिया मोहल्ला में 27 अप्रैल को नाला निर्माण का शिलान्यास हुआ. 7.25 लाख रुपए की लागते से बनने वाले नाले का शिलान्यास समाजसेवी भागवत साव ने किया. मौके पर जिप सदस्य गुलाम कुरैशी उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद मेरा पहला लक्ष्य इस नाले का निर्माण का था. नाला बनने से ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा. नाले का गंदा पानी सड़कों पर आना बंद हो जाएगा. उन्होंने 15वें वित्त आयोग मद से योजना पास कराने के लिए जिप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व डीडीसी के प्रति आभार जताया. शिलान्यास कार्यक्रम में मो. सज्जाद अंसारी, भागवत साव, बासु गोराई, काजल बाउरी, मो. रउफ, मो. ताबिश आलम, राजू साव, महेंद्र साव, छोटू अग्रवाल आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-adra-cricket-club-reached-semi-finals-after-defeating-barhi-by-132-runs/">धनबाद
: बरही को 132 रन से हरा सेमीफाइनल में पहुंचा आद्रा क्रिकेट क्लब [wpse_comments_template]
धनबाद : शिवलीबाड़ी में नाला निर्माण का शिलान्यास, 7.25 लाख होंगे खर्च

Leave a Comment