Search

 
 
 

धनबाद : गोविंदपुर छठ तालाब के पास हुआ डायलिसिस सेंटर भवन का शिलान्यास

 

एक वर्ष में बनकर हो जाएगा तैयार, मरीजों का होगा निःशुल्क डायलिसिस

Govindpur : रोटरी क्लब ऑफ धनबाद एवं हरदेवराम मिता थालिया ट्रस्ट गोविंदपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 16 जुलाई को गोविंदपुर छठ तालाब के पास डायलिसिस सेंटर भवन का शिलान्यास पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर मेहता ने किया. उन्होंने कहा कि इस सेंटर में रोगियों का निःशुल्क डायलिसिस किया जाएगा और 1 वर्ष में यह सेंटर बनकर तैयार हो जाएगा. डायलिसिस खर्च का वहन रोटरी क्लब ऑफ धनबाद और हरदेवराम मिताथालिया ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा. इस अवसर पर हरदेवराम ट्रस्ट के अध्यक्ष समाजसेवी शंभूनाथ अग्रवाल, पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक कमल संघवी, पूर्व जिलापाल संदीप नारंग, संजय खेमका, राजेश पारकरिया, राजन गंडोत्रा, अध्यक्ष रोटरी क्लब के अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल, सचिव संजीव बियोत्रा, असिस्टेंट गवर्नर प्रणव कुमार, नीरज बूबना, अमित मित्तल, पार्थो सिन्हा, अनिल अग्रवाल, आनंद मित्तल, मुकेश अग्रवाल, अजीत झुनझुनवाला, बलराम अग्रवाल आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही