Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एसपीएम कॉलेज में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का शिलान्यास

Sindri : एसपीएम कॉलेज, सिंदरी में शुक्रवार 16 जून को भूमि पूजन कर एक कार्यक्रम में देश के प्रथम उद्योग व वाणिज्य मंत्री डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का शिलान्यास किया गया. मौके पर कॉलेज के प्राचार्य जेके बनर्जी ने कहा कि अवैध कब्जे वाली जमीन पर लगे नारे, सेल चासनाला के मेगा प्रोजेक्ट सहित एफसीआइएल सिंदरी सेल को दी जानेवाली भूमि भविष्य में दुःखदायी परिणाम साबित होगा. मुख्य अतिथि एकल अभियान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केदारनाथ मित्तल, विशिष्ट अतिथि सिंदरी विधायक की धर्मपत्नी तारा देवी व कॉलेज शासी निकाय अध्यक्ष अरुण सिंह ने शिलान्यास किया. डॉ मुखर्जी की प्रतिमा के लिए सिंदरी विधायक की पत्नी ने 21 हजार रुपए व मुख्य अतिथि ने एक लाख रूपए देने की घोषणा की. वहीं कॉलेज शासी निकाय अध्यक्ष अरुण सिंह ने 51 हजार रुपए का चेक कॉलेज प्राचार्य को सौंपा. इस मौके पर सिंदरी विधायक द्वारा किए गए चहारदीवारी निर्माण कार्य का उद्घाटन करते हुए इसे पूर्ण करने का निर्देश सिंदरी विधायक पत्नी ने दिया. शासी निकाय अध्यक्ष ने कहा कि कॉलेज की सेवा जीवनपर्यंत करूंगा. कॉलेज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मोमेंटो, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में शहीद शक्ति नाथ महतो कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो, शासी निकाय सचिव प्रो ओम प्रकाश, परिष्द प्रतिनिधि प्रो धर्मेंद्र कुमार सिंह, विद्या प्रकाश सिंह, सुदीप कुमार पाल, संजय कुमार, पिंकी सिंह, सहाना राय, कुमारी रमा, प्रियंका कुमारी, उमेश कुमार मिश्रा, तापस बराल, कुमार प्रणव, शिवपूजन सिंह, सुकुमार चक्रवर्ती, मलय मंडल, अनिल बाउरी, पूरन सिंह, राकेश कुमार महतो, गोपाल धीवर, सावित्री, बेबी, भोला सिंह, युधिष्ठिर टुडू, जगदीश आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें:  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-villagers-on-indefinite-strike-against-illegal-occupation-of-government-land-in-darida/">धनबाद

: दरिदा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा के खिलाफ बेमियादी धरना पर ग्रामीण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही