Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: आमाघाटा बिजली सबस्टेशन में रखी गई ऊर्जा पार्क की नींव

Govindpur : आमाघाटा बिजली सबस्टेशन में रविवार 4 जून को एक समारोह में ऊर्जा पार्क की नींव रखी गई. कार्यपालक विद्युत अभियंता मुकुल कुमार ने कहा कि सभी अभियंता और बिजली कर्मी मिलकर कार्यालय का रंग रोगन करेंगे. बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए काम किया जाएगा. बिजली कार्यालय को इको फ्रेंडली और पीपल फ्रेंडली बनाया जाएगा. इस मौके पर कनीय विद्युत अभियंता घनश्याम कुमार एवं आकाश ढल, विनोद मार्की, भगवान प्रसाद आदि ने श्रमदान के जरिये बिजली सबस्टेशन और कार्यालय की साफ सफाई की. पर्यावरण दिवस पर सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने पर्यावरण को और बेहतर बनाने की शपथ भी ली. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि ओटीएस कैंप पंचायत स्तर पर लगाए जा रहे हैं, जहां लोगों का दिसंबर तक का ऋण माफ किया जा रहा है. उन्होंने ग्रामीणों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही