Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीसीसीएल कर्मी से लूट मामले में चार गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Katras : बीसीसीएल की फुलारीटांड़ कोलियरी में कार्यरत सुधीर मांझी के साथ 13 मई की रात हुई लूट की घटना में शामिल 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई बाइक भी बरामद कर ली है. यह जानकारी बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू व बरोरा थानाप्रभारी नंदू पाल ने एक जून को प्रेसवार्ता में दी. गिरफ्तार अपरा​धियों में बरोरा थाना क्षेत्र के अपर मंदरा निवासी नीरज चौहान उर्फ मोटका, मंदरा का ही छोटू चौहान, बाघमारा के भीमकनाली का चंदन सिंह व डुमरा मोड़ का राहुल कुमार वर्णवाल शामिल हैं. चारों को 1 जून को जेल भेज दिया गया. डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी छोटू चौहान व राहुल कुमार वर्णवाल पहले भी जेल जा चुके हैं. ज्ञात हो कि बोकारो के तेलो निवासी बीसीसीएल कर्मी सुधीर मांझी के साथ लूटपाट की घटना 13 मई की रात करीब 12.15 बजे मंदरा के समीप हुई थी. बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर उनकी स्पलेंडर मोटरसाइकिल व 2500 रुपए नकद लूट लिए थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fire-broke-out-in-tundis-old-hospital-building-papers-and-many-equipment-burnt/">धनबाद

: टुंडी के पुराने हॉस्पिटल भवन में लगी आग, कागजात व कई उपकरण जले [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही