धनबाद : चोरी के 33 मोबाइल के साथ चार गिरफ्तार
Dhanbad : धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक से चोरी कर भागते हुए प्रेम पासवान को आरपीएफ ने धनसार पुल के पास पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर धनसार थाना प्रभारी राजदेव सिंह गांधीनगर हावड़ा गैरेज सरकारी कुआं के पास स्थित घर पहुंचे. वह मकान मालिक मनोज कुमार गुप्ता की अनुमति से घर में घुसे. वहां पुलिस को देखते ही एक लड़का भाग खड़ा हुआ, जबकि एक महिला पूजा देवी उर्फ बुकनी को पुलिस ने पकड़ लिया. उसने बताया कि भागने वाला लड़का उसका बेटा करण है. कमरे की जांच में कुल 14 मोबाइल फोन, दो ट्रॉली बैग व करीब 90 ग्राम चांदी बरामद हुआ. महिला ने बताया कि सारा सामान मैं और मेरा बेटा करण ने मिलकर धनबाद रेलवे स्टेशन से रेलयात्रियों से चुराए हैं. सभी बरामद सामान जब्त कर पूजा देवी उर्फ बुकनी को गिरफ्तार कर लिया गया. प्रेम पासवान की निशानदेही पर धनबाद थाना के एएसआइ राजू कुमार रांगाटांड़ रेलवे कालोनी, दुर्गा देवी हाउस व कब्रिस्तान रोड पहुंचे, यहां पुलिस को देख सूरज फरार हो गया. मौके से एक महिला व एक लड़के को पकड़ा गया. महिला ने अपना नाम अनीमा देवी, कब्रिस्तान रोड रांगाटांड़ निवासी बताया तथा लड़के ने अपना नाम देवकुमार बाउरी उर्फ देबू, बताया है. सभी की उपस्थिति में घर को चेक करने पर कुल 18 मोबाइल मिले. अनीमा देवी ने बताया कि सारा मोबाइल उसने, उसके बेटा सूरज तथा उसके दोस्त देवकुमार उर्फ देबू ने धनबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से चुराए गए हैं. सभी मोबाइल को जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. उप-निरीक्षक आभाष चन्द्र सिंह गिरफ्तार चार लोगों तथा दो फरार के विरुद्ध लिखित शिकायत-पत्र के साथ बरामद सामान को राजकीय रेल थाना भेज दिया. बरामद सामानों का अनुमानित मूल्य साढ़े तीन लाख रुपए बताया गया है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment