Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:चार मुखिया करेंगे पानी टंकी के दो की-मैन के बकाया वेतन का भुगतान

Nirsa : निरसा (Nirsa) एग्यारकुंड नया एवं पुराना पानी टंकी में की-मैन मनोज बाउरी व पंकज विश्वकर्मा के पांच माह का बकाया वेतन का भुगतान दुर्गापूजा से पहले चार पंचायत के मुखिया करेंगे. यह जानकारी एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत के मुखिया अजय पासवान ने दी. कहा कि बीडीओ विनोद कर्मकार के साथ उनके कार्यालय में मंगलवार 20 सितंबर को देर शाम एग्यारकुंड उत्तर व दक्षिण, गोपीनाथपुर एवं वृंदावनपुर मुखिया की बैठक हुई. बैठक में तय हुआ कि दोनों की--मैन के वेतन का भुगतान चारों मिलकर करेंगे. बता दें कि पहले एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत के मुखिया द्वारा दोनों कर्मियों का वेतन भुगतान होता था. नव निर्वाचित मुखिया अजय पासवान ने वेतन भुगतान से मना कर दिया. कहा कि टंकी से चारों पंचायत में पानी सप्लाई होता है तो अकेले वही दोनों का वेतन भुगतान क्यों करेंगे. इसी कारण चुनाव की घोषणा के बाद से दोनों कर्मियों को वेतन नहीं मिला. दोनों कर्मियों ने आंदोलन छेड़ दिया और चौदह सितम्बर की सुबह पानी सप्लाई बंद कर दी. बीडीओ विनोद कर्मकार ने पहल करते हुए बीस सितम्बर को चारों पंचायत के मुखिया से वार्ता कर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया था. बैठक में एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत के मुखिया अजय पासवान, एग्यारकुंड उत्तर पंचायत की मुखिया काकुली मुखर्जी, गोपीनाथपुर पंचायत की मुखिया बंदना देवी व वृंदावनपुर पंचायत मुखिया रीता रवानी मौजूद थी. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-corona-vaccine-given-to-200-people-in-bjp-camp/">धनबाद

: भाजपा के शिविर में 200 लोगों को दी गई कोरोना की वैक्सीन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही