Search

 
 
 

धनबाद : लोकसभा चुनाव को लेकर मैथन में बनेंगे चार हेलीपैड

 
Maithon : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मैथन में चार हेलीपैड बनाए जाएंगे. सुरक्षित हेलीपैड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. धनबाद के एसएसपी एचपी जनार्दनन के निर्देश पर निरसा एसडीपीओ रजत माणिक बाखला ने गुरुवार को हेलीपैड के लिए सुरक्षित जगह चयन के लिए विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया. एसडीपीओ ने बताया कि मैथन में चार स्थानों को चिह्नित किया गया है. इसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी. इसके बाद जिले की टीम स्थलों का फिर निरीक्षण करेगी. उन्होंने बताया कि मैथन डैम छठघाट के पास गोगना मैदान में दो, स्पोर्ट्स हॉस्टल के सामने मैदान में एक  और मैथन एरिया नंबर चार के क्लब मैदान में एक हेलीपैड के लिए स्थान चिह्नित किया गया है. लोकसभा चुनाव के दौरान इन हेलीपैड पर वीवीआईपी व राजनेताओं का हेलीकॉप्टर लैंड करेगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhullu-mahato-batting-alone-in-dhanbad/">धनबाद

में अकेले बैटिंग कर रहे ढुल्लू महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही