Search

 
 
 

धनबाद : दो बाइक की जबरदस्त टक्कर में महिला सहित 4 जख्मी

 
Topchachi / Gomo : तोपचांची थाना क्षेत्र अन्तर्गत भुइयां चितरो गोमो-तोपचांची रोड पर मंगलवार 25 अक्टूबर को दो बाइक की टक्कर में महिला सहित एक चार लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक (संख्या JH 10 AA 0907) तोपचांची के तरफ व दूसरी बाइक (संख्या JH 10 BD 4441) गोमो की ओर से आ रही थी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखचे उड़ गए. दुर्घटना में घायल मीनाज अंसारी, यासमीन परवीन, सुरेश राय व रामा राय को ग्रामीणों की मदद से साहुबहियार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया. वहां से सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है. सूचना मिलते मिलते ही तोपचांची पुलिस पहुंची और कागजी कार्रवाई में जुट गई. यह भी पढ़ें: धनबाद में शाम 4.48 से 5.10 तक सूर्यग्रहण, मंदिर के पट बंद
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही